"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शहीद रामशंकर पाण्डेय को नमन — पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, गूंज उठा “जय हिंद” का नारा

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम सिवनी में आज का दिन देशभक्ति और गर्व से ओत-प्रोत रहा। मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद रामशंकर पाण्डेय जी की वीरता को नमन करते हुए, उनकी प्रतिमा पर पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा चौकी नैला प्रभारी सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित पुलिस बल एवं ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर पुष्पांजलि दी और उनके बलिदान को सलाम किया।

शहीद रामशंकर पाण्डेय ने 02 नवम्बर 2007 को अपने कर्तव्य पथ पर वीरगति प्राप्त की थी। आज उनके शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा ग्राम सिवनी गर्व से भर उठा। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच उपस्थित जनसमूह ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।

श्रद्धांजलि सभा में ग्राम सिवनी के सरपंच रघुवीर बरेठ, गणमान्य नागरिक दिले राठौर, विकास मिश्रा, संतोष राठौर, सुरेश यादव, राजू राठौर, संजय राठौर, रमेश यादव, बसंत राठौर, बंटी राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

चौकी नैला से सहायक उप निरीक्षक शेख सफी उल्लाह, प्रधान आरक्षक रूद्रनारायण कश्यप, प्रधान आरक्षक राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक सतीष राणा और आरक्षक द्वारिका साहू सहित पुलिस कर्मियों ने भी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि

“हमारे शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। जब तक यह धरती रहेगी, उनके नाम और उनका पराक्रम अमर रहेगा।”

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More