"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गांवों में विकास की नई गूंज: विधायक राघवेन्द्र सिंह ने किए लाखों के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

KPN24:- विधानसभा क्षेत्र अकलतरा के विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बलौदा विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, इस दौरान ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

विधायक श्री सिंह ने ग्राम कोरबी में पाँच लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, नावागांव में पाँच लाख रुपये के सामुदायिक भवन का लोकार्पण, मदनपुरगढ़ में पाँच लाख रुपये के सीसी रोड, करमंदा में दस लाख रुपये के सामुदायिक भवन, तथा झपेली में अभिसरण मद से दस लाख रुपये की लागत के पीडीएस भवन का भूमिपूजन किया।

विधायक ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा —

“मेरा संकल्प है कि क्षेत्र के हर ग्राम तक विकास की रोशनी पहुंचे। सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदन यादव (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), कन्हैया राठौर (पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत), रामगोपाल रात्रे, शशि जगत, दिनेश मिरी, सरपंच नवल सिंह बुडगहन (कोरबी), प्रीतेश शुक्ल (महुदा), चन्द्रशेखर कश्यप (झपेली), भीम सिंह गोंड (कोरबी), नागेश्वर कंवर (नावागांव), त्रिवेणी गोंड (रैनपुर), नरेन्द्र साहू (करमंदा), यादमति पंचराम रात्रे (जनपद सदस्य) सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा पीताम्बर कर्ष, मार्कण्डेय साहू, बनवासी बिंझवार, कृष्णा केवट, वृहस्पत सिंह, हरेंद्र बिंझवार, मनोज यादव, मोनू बिंझवार, कृष्ण कुमार अग्रवाल, संतोष पाठक, जवाहर कश्यप, महेत्तर, लक्ष्मी भारद्वाज, तीजराम यादव, रामनाथ पटेल, संगीता बाई, राधेलाल कश्यप, प्रेमेन्द्र जांगड़े, वृहस्पति बाई, विष्णु कान्त कश्यप, जगत राम बिंझवार, दीप्ति दास महंत, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More