
KPN24 :- छत्तीसगढ़ के गौरवशाली रजत महोत्सव-2025 के अवसर पर आज नवा रायपुर के मेला मैदान में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने अध्यक्षता की, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि रहे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
राज्य अलंकरणों से नवा रायपुर में गूंजा सम्मान का जश्न
कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार कांकेर के हिरेश सिन्हा को प्रदान किया।
इसी क्रम में अन्य प्रतिष्ठित अलंकरणों से सम्मानित विभूतियाँ निम्नानुसार हैं —
यति यतनलाल सम्मान : भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कात्रे नगर सोठी, जांजगीर-चांपा
गुंडाधूर सम्मान : सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव, राजनांदगांव
मिनीमाता सम्मान : श्रीमती ललेश्वरी साहू, दुर्ग
गुरुघासीदास सम्मान : संयुक्त रूप से भुवनदास जांगड़े (बेमेतरा) एवं शशि गायकवाड़ (बलौदाबाजार-भाटापारा)
ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार : प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, डोमा (धमतरी)
हबीब तनवीर सम्मान : डॉ. कुंज बिहारी शर्मा, रायपुर
महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान : सुश्री चांदनी साहू, बिलासपुर
सृजन, सेवा और समर्पण के प्रतीक सम्मान
पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान — राजेश अग्रवाल, रायपुर
पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान – डॉ. चिंतरंजन कर, रायपुर
चक्रधर सम्मान – पं. कीर्ति माधव लाल व्यास, दुर्ग
दाऊ मंदराजी सम्मान – रिखी क्षत्रिय, दुर्ग
डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार – संयुक्त रूप से थनेन्द्र कुमार साहू (धमतरी) एवं वामन कुमार टिकरिहा (बलौदाबाजार)
महाराजा अग्रसेन सम्मान – राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’, बिलासपुर
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया हिन्दी) – डॉ. संदीप कुमार तिवारी, रायपुर
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिन्दी – संयुक्त रूप से डॉ. सोमेश कुमार पटेल एवं अभिषेक शुक्ला, रायपुर
मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (अंग्रेजी) – सुश्री भावना पाण्डेय, दुर्ग
दानवीर भामाशाह सम्मान – नीरज कुमार बाजपेयी, राजनांदगांव
धन्वंतरि सम्मान – डॉ. अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ
श्रीमती बिलासा देवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार – सुखदेव दास, रायपुर
समाजसेवा और संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान
डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान – जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था, दमकसा (कांकेर)
रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार – संयुक्त रूप से मिथलेश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम, दुर्ग
एनटीपीसी लिमिटेड लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, रायगढ़
पं. लखनलाल मिश्र सम्मान – योगेश कुमार साहू, कांकेर
छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान – मनीष तिवारी, रायपुर
देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार – रोहित कोसरिया, महासमुंद
किशोर साहू सम्मान – सुनील सोनी, रायपुर
लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान – राकेश तिवारी, रायपुर
लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार – डॉ. विनोद कुमार वर्मा, बिलासपुर
किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण – अनुराग बसु, मुंबई
महिला सशक्तिकरण और साहित्य में योगदान का सम्मान
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान – संयुक्त रूप से खेमचंद जैन (राजनांदगांव), डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी, डॉ. भूपेंद्र करवंदे एवं भरतलाल सोनी (रायपुर)
वीरांगना अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार – श्रीमती प्रेमशीला बघेल, महासमुंद
माता बहादुर कलारिन सम्मान – श्रीमती शिल्पा पाण्डेय ‘सृष्टि’, सरगुजा
पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान – अवधेश कुमार, नई दिल्ली
संस्कृत भाषा सम्मान – डॉ. दादू भाई त्रिपाठी, रायपुर
सम्मानित विभूतियों ने कहा – यह गौरव पूरे छत्तीसगढ़ का
समारोह के अंत में सभी सम्मानित व्यक्तित्वों ने कहा कि यह पुरस्कार केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और सेवा भावना का सम्मान है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा — “ये सम्मान छत्तीसगढ़ की 25 वर्ष की विकास यात्रा के मील के पत्थर हैं। राज्य ने अपने कर्मशील नागरिकों के दम पर जो पहचान बनाई है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।”










