"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सलखन गांव के गौठान में मवेशियों की मृत्यु के मामले में सरपंच गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण क्षेत्रांतर्गत ग्राम सलखन गौठान में हुए मवेशियों की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच कर कार्रवाई की गई।

मामले में आरोपी सरपंच रामकृष्ण कश्यप (56 वर्ष), निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर BNSS की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत सलखन के गौठान में बड़ी संख्या में मवेशियों के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर सउनि रामप्रसाद बघेल हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम सलखन गौठान, जो ग्राम कचंदा मार्ग पर स्थित है, उसके समीप झटका तार (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) से घेरा किया गया था।

गौठान क्षेत्र में बने तालाब के आसपास कुल 14 मवेशी (07 गाय एवं 07 बैल) मृत अवस्था में पाए गए, वहीं 05 मवेशियों के कंकाल एवं 03 मवेशी घायल अवस्था में मिले। घायलों का उपचार कराया गया तथा मृत मवेशियों एवं कंकालों का पंचनामा गवाहों की उपस्थिति में किया गया।

पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने के उपरांत थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 493/2025, धारा 325 BNS एवं 11(1)(क) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रशासनिक कार्यवाही

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में जांच की गई। जांच उपरांत आरोपी सरपंच के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी शिवरीनारायण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी शिवरीनारायण सउनि रामप्रसाद बघेल, पुलिस सहायता केंद्र राहीद आरक्षक प्रवीण कुमार साहू एवं विवेक सिंह, थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More