
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना जांजगीर पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इंकार करने पर प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, डंडा और मोटर सायकल भी जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 126 (2), 119(1), 108, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ रामजी रत्नाकर उर्फ बड़े गुड्डू पिता अभयराम रत्नाकर (40 वर्ष)
2️⃣ विरेन्द्र कुमार लशार उर्फ छोटू पिता कौशल लशार (29 वर्ष)
3️⃣ नंद किशोर मार्चे उर्फ ददुआ पिता गजाधर मार्च (22 वर्ष)
4️⃣ मनोज कुमार रत्नाकर पिता अभयराम रत्नाकर (26 वर्ष)
— सभी निवासी ग्राम धुरकोट, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा।
मामले का विवरण:
प्रार्थी संजोग कुमार बरेठ, निवासी नवाभाठा धुरकोट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 नवम्बर 2025 को वह अपने साथी लालू उर्फ अंतराम के साथ मोटर सायकल से घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम धुरकोट के बिजली ऑफिस के पास चार व्यक्ति — रामजी सूर्यवंशी, उसका भाई मनोज सूर्यवंशी, विरेन्द्र सूर्यवंशी और ददुआ — दो मोटर सायकल पर आकर रास्ता रोक लिए। उन्होंने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन इंकार करने पर चारों ने रॉड और डंडे से हमला कर प्रार्थी व उसके साथी को गंभीर चोटें पहुंचाई और मौके से फरार हो गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही थाना जांजगीर पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपियों की घेराबंदी कर सभी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
इस पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं थाना स्टाफ की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सराहनीय रही।










