
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, दिनांक 18 जुलाई 2025 को एक नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट थाना अकलतरा में दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपहृता एवं आरोपी की सतत पतासाजी की जा रही थी।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने अपहृता को सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार पाटले (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15 रहसबेडा, अकलतरा ने शादी करने का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 238(ख) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम का योगदान:
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर तथा आरक्षक राजा रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










