"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ग्राम पंचायत कुटराबोड़ में अखिल भारतीय पंचायत परिषद का संगठन गठन

KPN24:- सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कुटराबोड़ में अखिल भारतीय पंचायत परिषद का संगठनात्मक गठन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी डॉ. लालू राम केवट (आरएमपी), जिला अध्यक्ष तोरेंद्र कुमार मनहर, तथा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण भारद्वाज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने परिषद के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास अखिल भारतीय पंचायत परिषद की प्राथमिकता है। परिषद का लक्ष्य पंचायत राज संस्थाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार तथा सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अधिक सक्षम बनाना है, ताकि गांवों में बेहतर सेवा वितरण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिल सके। साथ ही ग्रामीण विकास की प्राथमिकताओं को तय करने में भी यह संगठन अहम भूमिका निभाता है।

वहीं कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सविता मनहर और कुटराबोड़ सरपंच रूपा नवागौटीया टंडन ने नवगठित परिषद सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। नियुक्त सदस्यों में –

राजेंद्र चंद्रा – पंचायत अध्यक्ष

दुर्गा देवी लहरें – उपाध्यक्ष

सुनीत चंद्रा – कोषाध्यक्ष

सीता कर्ष – सचिव

यादराम लहरें – महामंत्री

डॉ. रीना लहरें, राधा चंद्रा, सुशीला लहरें, संतोषी महंत, उमा लहरें – कार्यकारिणी सदस्य

नियुक्ति पत्र प्रदान कर सभी सदस्यों को उनके दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More