"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर बनीं एक दिन की SP — संतोषी धीवर ने संभाली जिम्मेदारी, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बनारी की कक्षा 12वीं की छात्रा संतोषी धीवर ने एक दिन के एसपी का कार्यभार संभालते हुए जिले में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए और विभिन्न विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की।

मुख्य निर्णय व अवलोकन—

1. स्कूल और कॉलेज परिसरों के आस-पास स्थित पान ठेला व गुमटियों को कम से कम 200 मीटर दूर संचालित करने के निर्देश।

2. पुलिस लाइन का निरीक्षण कर टू-व्हीलर वाहनों की नीलामी संबंधी प्रकरणों को वरिष्ठ कार्यालय को अग्रेषित किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर और सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने जिले में साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात शाखा द्वारा संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

हर वर्ष 20 नवंबर को मनाए जाने वाला अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता का वैश्विक संदेश देता है। यह दिन समाज, सरकार और समुदाय को बच्चों के संरक्षण, सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देने की सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More