"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

करनौद के रोशन देवांगन ने किया गांव का नाम रोशन सीजीपीएससी 2024 में हासिल की 33वीं रैंक

KPN24 :- गुरुवार देर रात जारी हुए सीजीपीएससी 2024 मुख्य परीक्षा परिणाम में जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत करनौद निवासी रोशन देवांगन ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए 33वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने नवंबर 2024 में 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसमें डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित 17 विभागों के पद शामिल थे। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में तथा मुख्य परीक्षा जून में आयोजित की गई। योग्य अभ्यर्थियों में से 643 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया था। इंटरव्यू 10 से 20 नवंबर तक चले और परंपरा अनुसार अंतिम दिन ही परिणाम घोषित किए गए।

इसी परिणाम में करनौद के रोशन देवांगन ने 33वीं रैंक प्राप्त कर गांव का नाम गौरवान्वित किया। रोशन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

उनकी उपलब्धि पर पिता सीताराम, माता जानकी देवी, सरपंच रेवती–शैलेन्द्र डडसेना, घन्नू डडसेना, रविशंकर जलतारे, दुर्गाप्रसाद डडसेना, राजेन्द्र जांगड़े, शुभम पटेल सहित ग्रामीणों और मित्रमंडली ने हर्ष व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More