"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं होर्डिंग बोर्ड

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा एक अनुकरणीय पहल की गई है। जिले के प्रमुख चौराहों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात जागरूकता संबंधी होर्डिंग बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जो दिन व रात दोनों समय स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

अब तक जिन स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए हैं—

हथनेवरा चौक

घटोली चौक

सारागांव चौक

उच्चभिट्ठटी–कोरबा रोड

मड़वा प्लांट मार्ग, दर्राभाठा

इन जागरूकता होर्डिंग पर ऐसे संदेश लिखे गए हैं, जो लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित करते हैं।

पुलिस की पहल का नेतृत्व

यह अभियान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से जिले के व्यस्त और दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

यातायात जागरूकता संबंधी होर्डिंग बोर्ड लगाने का उद्देश्य

जागरूकता बढ़ाना: लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल के उपयोग से बचने एवं शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए प्रेरित करना।

सुरक्षा में सुधार: नागरिकों में सुरक्षित यात्रा की भावना को विकसित करना और जीवन की कीमत समझाना। सड़क दुर्घटनाओं में कमी: सावधानी और जागरूकता के साथ दुर्घटनाओं को रोकना। व्यापक दृश्यता: अधिक भीड़भाड़ और महत्वपूर्ण चौराहों पर होर्डिंग लगाकर संदेश को अधिकतम लोगों तक पहुँचाना।यातायात नियमों की जानकारी: नियम, संकेत व चिह्नों के बारे में सरल एवं प्रभावी जानकारी उपलब्ध कराना।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More