"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चाम्पा जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के कड़े निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी राजाराम दिवाकर के कब्जे से 25 लीटर तथा कली राम लहरें के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 55 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,500 बताई जा रही है, जब्त की गई। दोनों आरोपियों को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजाराम दिवाकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी खिसोरा थाना बलौदा

2. कली राम लहरें, उम्र 32 वर्ष, निवासी खिसोरा थाना बलौदा

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक श्याम राठौर, ईश्वरी राठौर, टिकेश्वर राठौर एवं रोहित साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More