
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर संचालित जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6000 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जप्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
1. गुलाब राम ढीमर पिता छेदुराम ढीमर निवासी सिवनी चांपा
2. छेदीलाल राठौर पिता देव प्रसाद राठौर निवासी सिवनी चांपा
3. पीतांबर देवांगन पिता जगदीश देवांगन निवासी सिवनी चांपा
4. घनश्याम साहू पिता उमादयाल साहू निवासी सिवनी चांपा
5. लखन यादव पिता लच्छीराम यादव निवासी रानीपारा सिवनी
6. मनमोहन धीवर पिता बुधराम दिवस निवासी करवारपारा सिवनी
7. सुखसागर दास पिता मनोहर दास निवासी बैगापारा सिवनी
8. मेघा राम साहू पिता लखन साहू निवासी अमहापारा सिवनी
9. लखन सिंह पिता छोटेलाल सिदार निवासी सिवनी चांपा
10. बलराम बरेठ पिता बुधराम बरेठ निवासी सिवनी चांपा
11. सरजूराम धोबी पिता गगन धोबी निवासी सिवनी चांपा
12. गयाराम राठौर पिता रामलल्ला राठौर निवासी सिवनी चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण
जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिए गए थे। निर्देशों के पालन में चांपा थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर रवाना हुई। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिवनी करवारपारा में कुछ लोग काट-पत्ती जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, SDOP चांपा यदुमणी सिदार तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में तत्काल घेराबंदी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, मगर घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। बाद में सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, उप निरीक्षक दादुरैया ठाकुर, बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, शंकर राजपूत, आरक्षक वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी, रूप नारायण, इन सभी का कार्रवाई में विशेष योगदान रहा।










