
KPN24:- सक्ती जिले के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत संचालित भारत विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मल्दा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कानन पेंडारी बिलासपुर एवं देवरानी–जेठानी मंदिर तालागांव सहित विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का अवलोकन कराया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यालय के संचालक दुर्गेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं ऐतिहासिक जानकारी से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने विविध दर्शनीय और देव स्थलों का दर्शन किया। मनोरम प्राकृतिक दृश्य एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर देखकर बच्चे उत्साहित हो उठे और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विद्यालय के संचालक दुर्गेश कुमार कश्यप ने बताया कि ऐसे भ्रमण न सिर्फ बच्चों के ज्ञान को समृद्ध करते हैं, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के प्रति भी जागरूकता बढ़ाते हैं।
उपस्थित शिक्षक एवं स्टाफ
इस अवसर पर संचालक – दुर्गेश कुमार कश्यप, प्रधानपाठक – रामअवतार कश्यप, संतोष कश्यप, भानु कश्यप, आनंद कश्यप, अजय कश्यप, सीताराम यादव, श्रीमती मीनाक्षी कश्यप, नंदनी कश्यप, राजेश्वरी कश्यप, दीप्ति कश्यप सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।










