
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अनाचार करने के मामले में आरोपी हितेश कुमार साहू (उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरगहनी, थाना जांजगीर) को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
दिनांक 06 अगस्त 2025 की रात आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना पर थाना सारागांव में मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा SDOP चांपा यदुमनी सिदार के नेतृत्व में आरोपी को कोरबा से पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है।
थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक सुभाष चौबे, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े और आरक्षक दीपक ठाकुर की टीम ने इस कार्यवाही में अहम भूमिका निभाई है।
पुलिस विभाग ने नाबालिक बालिका पर हुए अपराध को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई का संदेश दिया है।










