
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत आज प्रशासनिक टीम ने प्रभावी कदम उठाए। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जांजगीर तहसील अंतर्गत अवैध रेत ढोते पाए गए दो हाईवा वाहनों को कार्रवाई करते हुए पकड़कर संबंधित थाना पुलिस को सुपुर्द किया।
इसी तरह चांपा तहसील में भी राजस्व अमले ने एक ट्रैक्टर को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा और उसे ज़ब्त किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध रेत परिवहन पर शून्य सहनशीलता की नीति लागू है, जिसके तहत जिला टास्क फोर्स लगातार निगरानी कर रही है।
कलेक्टर श्री महोबे ने स्पष्ट किया कि नियम विरुद्ध रेत उत्खनन व परिवहन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।










