
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन एवं खेल तथा युवा कल्याण विभाग द्वारा ऑडिटोरियम जांजगीर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आज उत्साहपूर्ण समापन हुआ। 10 से 11 दिसम्बर तक चले इस महोत्सव में जिलेभर से आए छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
समापन समारोह में नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ हितेश यादव, तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रेमलाल पांडेय, रमेश तिवारी, पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव द्वारा किया गया।
कला, संस्कृति और सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन
महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने पारंपरिक कला एवं संस्कृति का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
लोकनृत्य, पंथी, सुआ, करमा, राउत नाचा, लोकगीत, कहानी लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, रॉक बैण्ड, पारंपरिक वेशभूषा तथा एकांकी नाटक सहित विविध विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन सत्र में सभी विधाओं के विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित
पंथी नृत्य
प्रथम – बलौदा (ओपन)
द्वितीय – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरियारा
सुआ नृत्य
प्रथम – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंतोरा
द्वितीय – KGBV हरदी
वाद–विवाद प्रतियोगिता
पक्ष –
प्रथम – दीपांशु विश्वकर्मा
द्वितीय – रीमा पटेल
विपक्ष –
प्रथम – भूपति राय
द्वितीय – पूजा श्रीवास्तव
कहानी लेखन
प्रथम – उद्भव जायसवाल
द्वितीय – शगुन शर्मा
नवाचार (इनोवेशन)
प्रथम – मनीष कश्यप एवं दानेश रजक (सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा)
द्वितीय – अजय राठौर एवं लक्की राठौर (सेजेस सारागांव)
लोकनृत्य
प्रथम – KGBV हरदी
द्वितीय – कुकदा नवागढ़
लोकगीत
प्रथम – श्री हरि मानस मंडली जांजगीर
द्वितीय – जनपद बलौदा










