"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अकलतरा हाईवे लूट कांड का खुलासा:- जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन व नगदी जब्त

KPN24:- जांजगीर-चांपा अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवरब्रिज पर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी राशि, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन सहित हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार यह लूट की घटना 15-16 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात अकलतरा नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर घटित हुई थी। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वाहन के नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाया था तथा चेहरे पर नकाब पहन रखे थे।

150 से अधिक CCTV कैमरों की जांच

नेशनल हाईवे पर लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में सायबर सेल जांजगीर एवं थाना अकलतरा की संयुक्त टीम ने लगातार जांच की। सायबर सेल द्वारा आने-जाने वाले मार्गों पर लगे 150 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. अमन साहू, पिता श्याम सुंदर साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी खम्हरिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर

2. असीफ उर्फ छोटू खान, पिता अब्दुल मजीद खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी मडई, थाना सीपत, जिला बिलासपुर

3. प्रियांशु गांगुली, पिता स्व. अमर दास गांगुली, उम्र 21 वर्ष, निवासी खम्हरिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर

आरोपियों से बरामद सामग्री

घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG12BF8880

एक नग चाकू

एक लोहे का रॉड

नगद ₹10,000

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी रतन नायक (29 वर्ष), निवासी झोपड़िया, थाना बिगोर, जिला भुलवाड़ा (राजस्थान), ट्रक चालक है। वह 14 अक्टूबर 2025 को चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल भरकर ट्रक क्रमांक RJ06GD1505 से अपने हेल्पर के साथ अहमदाबाद (गुजरात) के लिए रवाना हुआ था। 15 अक्टूबर की रात लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच अकलतरा हाईवे फ्लाईओवर पर पीछे से आई सफेद स्कॉर्पियो ने ट्रक को रोका।
तीन आरोपियों ने प्रार्थी और उसके हेल्पर के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए चाकू व रॉड से हमला किया और ट्रक में रखी ₹85,000 नगदी लूटकर फरार हो गए।

कानूनी कार्रवाई

मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 525/25 धारा 309(4), 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को 18 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इनकी रही विशेष भूमिका

उक्त कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, राजकुमार चन्द्रा, शहबाज खान, प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, माखन साहू, रोहित कहरा, प्रतीक सिंह सहित सायबर सेल व थाना अकलतरा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More