"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गुरु घासीदास जयंती पर सोनादह में विधिवत पूजा-अर्चना 

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में 18 दिसंबर को संत शिरोमणि श्रगुरु घासीदास जी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर ग्राम सोनादह स्थित जैतखाम में सरपंच प्रतिनिधि गोविन्दा खूंटे, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश “मनखे-मनखे एक समान” को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर युवाओं आयुष टंडन, शिवा महिलाएंगे, दिगेश्वर खूंटे एवं अरविन्द खूंटे के सहयोग से खीर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पं. मोतीलाल खूंटे, सरपंच प्रतिनिधि गोविन्दा खूंटे, पंच प्रतिनिधि रामकिशन कुर्रे, देवप्रसाद बघेल, धनीराम खूंटे, हेमन्त खूंटे, योगेश्वर प्रसाद खूंटे, आदित्य खूंटे, युवा पत्रकार कमल खूंटे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More