
KPN24 :- छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री सहित अन्य VVIP अतिथियों के जांजगीर आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जांजगीर–चांपा पुलिस प्रशासन द्वारा सुचारु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना को देखते हुए शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 19 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।
पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
निर्धारित पार्किंग स्थल इस प्रकार हैं—
P-1: पुलिस परेड ग्राउंड – मुख्य मंच में आमंत्रित अतिथियों हेतु
P-2: टीसीएल कॉलेज मैदान – मंच के सामने MIP सेक्टर एवं हेलीपैड स्वागत दल हेतु
P-3: पुलिस कॉलोनी के सामने मैदान – मीडिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों हेतु
P-4: खोखरा जेल परिसर मैदान – पुलिस वाहनों हेतु
आमजन पार्किंग—
P-5: कृषि उपज मंडी – जांजगीर, बलौदा, कोरबा, चांपा, रायगढ़ की ओर से
P-6: अनुसूचित जाति छात्रावास के बाजू का मैदान – अकलतरा, मुलमुला, बिलासपुर की ओर से
P-7: आत्मानंद स्कूल क्रमांक-02 – अकलतरा, मुलमुला, बिलासपुर की ओर से
P-8: क्रिकेट स्टेडियम – मुलमुला, अकलतरा, बिलासपुर की ओर से
P-9: खोखरा पानी टंकी के सामने – पामगढ़, बलौदा बाजार, रायगढ़, बिलासपुर की ओर से
P-10: पुलिस निलयम कॉलोनी के सामने मैदान – जांजगीर, केरा, रायगढ़, शिवरीनारायण की ओर से
P-11: बाबा कीनाराम स्कूल मैदान – जांजगीर, केरा, रायगढ़, शिवरीनारायण की ओर से
P-12: तिरुपति राइस मिल के सामने – अकलतरा, मुलमुला, बिलासपुर की ओर से
P-13: बिजली ऑफिस धाराशिव, खोखरा – पामगढ़, बलौदा बाजार, बिलासपुर, रायगढ़ की ओर से
P-14: मुनुद चौक मैदान – चांपा, केरा, रायगढ़, शिवरीनारायण की ओर से
P-15: सुकली चौक मैदान – चांपा, केरा, रायगढ़, शिवरीनारायण की ओर से
P-16: पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान – चांपा, केरा, रायगढ़, शिवरीनारायण की ओर से
P-17: बिजली ऑफिस के सामने मैदान – जांजगीर, बलौदा, कोरबा, चांपा की ओर से
P-18: चर्च के पास मैदान – जांजगीर, बलौदा बाजार, कोरबा, चांपा की ओर से
P-19: सी-मार्ट, कचहरी चौक – जांजगीर, बलौदा बाजार, कोरबा, चांपा की ओर से
पुलिस की अपील
जांजगीर–चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्धारित पार्किंग स्थलों का पालन करें एवं पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों में सहयोग करें।
महत्वपूर्ण सूचना
कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन एवं CCTV कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
शक्ति, बाराद्वार, रायगढ़ की ओर से आने वाले वाहन सुकली चौक हाईवे से मुड़कर पेंड्री गांव मार्ग से होकर कृषि उपज मंडी, कीनाराम स्कूल, निलयम एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
अकलतरा एवं बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहन खोखरा हाईवे चौक से मुड़कर खोखरा–पामगढ़ रोड, क्रिकेट स्टेडियम एवं आसपास के निर्धारित पार्किंग स्थलों में पार्क किए जाएंगे
कहां से सभा स्थल पहुंचना है ये यहां देखें
vvip program janjgir 22.12.2025










