"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कांतिलाल कर्मा बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार साथियों ने दी बधाई, आयोजित हुआ स्वागत समारोह

मनीष विद्यार्थी खरगोन।

KPN24:- भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में शहर के सक्रिय पत्रकार कांतिलाल कर्मा को जिला मीडिया प्रभारी खरगोन नियुक्त किया गया है। उनके नाम की घोषणा होते ही जिले के पत्रकारों में हर्ष का माहौल देखा गया। शनिवार को पुराने जनसंपर्क कार्यालय परिसर में पत्रकार साथियों द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ व युवा पत्रकारों ने श्री कर्मा को पुष्पमालाएं पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पुरोहित ने कहा कि कांतिलाल कर्मा एक सक्रिय और समर्पित पत्रकार हैं। उन्हें जिला मीडिया प्रभारी जैसा सम्मानजनक दायित्व मिलना पत्रकार समुदाय के लिए गर्व का विषय है। संगठन द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है।
वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कर्मा ने कहा कि श्री कर्मा अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से संगठन की आवाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और पार्टी की रीति-नीतियों व विचारधारा को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

अपनी नियुक्ति पर कांतिलाल कर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, सांसद गजेंद्र पटेल, पूर्व कृषि राज्यमंत्री एवं खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, बड़वाह विधायक सचिन बिरला सहित अन्य पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मीडिया एवं अन्य माध्यमों से पार्टी की नीतियों और रीतियों को पूरी निष्ठा के साथ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुकेश ठक्कर, नरेंद्र भटोरे, रामेश्वर बड़ोले, ओम रामणेकर, मनीष विद्यार्थी, प्रमोद जैन, संजय पाराशर, साजिद शेख, नाजिम शेख, शुभम बगलाने, मोहन जोशी, आमिर शेख, अबरार शेख, रईस खान सहित समस्त पत्रकार साथियों ने श्री कर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More