
KPN24:- नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री एवं परिवहन के मामले में 02 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस को आरोपियों के पास से 2 किलो 20 ग्राम गांजा, नगद राशि एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 31 दिसंबर 2025 को नववर्ष के मद्देनज़र शिवरीनारायण पुल चौक मेन रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से पिठ्ठू बैग में अवैध गांजा लेकर शिवरीनारायण की ओर आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई की गई। मौके पर एक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध गांजा बरामद हुआ।
जब्ती का विवरण
गांजा – 2 किलो 20 ग्राम (कीमत लगभग ₹18,000)
नगद राशि – ₹7,100
मोटरसाइकिल – घटना में प्रयुक्त (कुल कीमत लगभग ₹70,100)
गिरफ्तार आरोपी
रघुनंदन कश्यप, पिता हीरामणी कश्यप, उम्र 40 वर्ष
संजय कुमार रोहिदास, पिता गणेश राम, उम्र 22 वर्ष
दोनों निवासी – ग्राम सलखन, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में सउनि रामप्रसाद बघेल (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), सउनि नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक नितिन द्विवेदी, बलराम यादव एवं शेषनारायण साहू का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।










