"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नवा रायपुर, सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सौजन्य भेंट की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं उनके सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक राजकीय गमछा भेंट किया। साथ ही बस्तर दशहरा पर आधारित आकर्षक कॉफी टेबल बुक एवं बेल मेटल से निर्मित स्मृति-चिन्ह प्रदान कर राज्य की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध राज्य है, जिसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More