
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस ने एक ही दिवस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में की गई। जिले के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा कैंप लगाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान दिनांक 04 जनवरी 2026 को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 17 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को जप्त किया गया तथा प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इसके अतिरिक्त, सघन वाहन जांच के दौरान
तेज गति (ओवरस्पीडिंग),
बिना हेलमेट वाहन चलाना,
मोटरसाइकिल में ट्रिपल सवारी,
मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन,
अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन
जैसे मामलों में 129 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर समन शुल्क वसूला गया। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने एवं मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों के विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की भी प्रक्रिया जारी है।
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
यातायात जांजगीर पुलिस की आम जनता से अपील
शराब के नशे में वाहन न चलाएं।
तेज गति से वाहन न चलाएं।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।
मोटरसाइकिल में ट्रिपल सवारी न करें।
मालवाहक वाहनों (ट्रैक्टर, पिकअप आदि) में सवारी न बैठाएं।
रात्रि यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।
नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।
यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।
नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।










