
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी रामेश्वर प्रसाद खांडे, निवासी खिसोरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के कब्जे से लगभग 700 रुपये मूल्य की 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में
निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी, बलौदा), प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक रोहित साहू, टिकेश्वर राठौर, दीपक कश्यप, अनुज खरे, रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे तथा महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।










