"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सोशल मीडिया के माध्यम से यातायात नियमों के पालन की सीख दे रही जिला पुलिस

KPN24:- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए समस्त जिलों को नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा ने जिले के सभी थानों एवं यातायात थाना प्रभारी को विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में खरगोन यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु एक विशेष शॉर्ट वीडियो तैयार किया गया है। यह वीडियो स्थानीय निमाड़ी भाषा में बनाया गया है, ताकि संदेश आम लोगों तक सरल, सहज और प्रभावी तरीके से पहुंच सके।

 

जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए इस वीडियो को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा रहा है। वीडियो में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों का पालन करने का संदेश रोचक अंदाज में दिया गया है।
निमाड़ी भाषा में तैयार यह जागरूकता वीडियो जिलेभर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और लोगों द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है। जिला पुलिस का मानना है कि स्थानीय भाषा और सोशल मीडिया के माध्यम से दी जा रही यह पहल सड़क हादसों में कमी लाने तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़कें सुरक्षित बन

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More