"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

20 जनवरी को भीकनगांव में विशाल किसान न्याय सम्मेलन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे संबोधित

बिंजलवाड़ा परियोजना से प्रभावित किसानों से होगी सीधी चर्चा
मनीष विद्यार्थी खरगोन |

KPN24:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 20 जनवरी 2026 को भीकनगांव में आयोजित होने वाले विशाल किसान न्याय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का आयोजन बिंजलवाड़ा परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर किया जा रहा है। श्री पटवारी दोपहर 1:00 बजे भीकनगांव पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अपने पूर्व खरगोन प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बिंजलवाड़ा परियोजना से प्रभावित किसानों की आवाज उठाने हेतु स्वयं भीकनगांव आने का वादा किया था। उसी क्रम में यह किसान न्याय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निमाड़ अंचल में किसानों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है, पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है और फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। जब किसान अपने अधिकारों की मांग करता है, तो प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा उस पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
यह सम्मेलन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती झूमा सोलंकी के मार्गदर्शन एवं भीकनगांव विधानसभा की समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वयं सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।
सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक, पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रवि जोशी, विधायक केदार डाबर, विधायक सचिन यादव, नरेंद्र पटेल, लोकसभा उम्मीदवार पोरलाल खरते, डॉ. गोविंद मुजाल्दे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस के समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने निमाड़ क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान साथियों से अपील की है कि वे 20 जनवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे भीकनगांव पहुंचकर किसान न्याय सम्मेलन में सहभागिता करें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More