"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान बना माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर

बिर्रा में आयोजित निःशुल्क जांच एवं उपचार शिविर में 50 से अधिक महिलाओं ने उठाया लाभ

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा क्षेत्रवासियों के लिए शुक्ला हेल्थकेयर हॉस्पिटल निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है। अस्पताल में बीते दिनों कई जटिल और बड़े ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीजों को बड़ी राहत दी गई है।

इसी क्रम में 18 जनवरी को प्रदेश के विख्यात माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, बिलासपुर के अनुभवी आईवीएफ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शुक्ला हेल्थकेयर हॉस्पिटल, बिर्रा में निःशुल्क निःसंतानता जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 50 से अधिक निःसंतान महिलाओं ने जांच व परामर्श का लाभ उठाया।
इस शिविर में विशेष रूप से डॉ. स्वाति भारद्वाज, डॉ. मनीषा सादेवा, डॉ. शुभम शुक्ला, डॉ. आकृति शुक्ला, डॉ. प्रकाश देवांगन सहित अनुराग मिश्रा, एकता राय एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःसंतानता से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत जांच एवं परामर्श दिया गया।
शुक्ला हेल्थकेयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. ईश्वर प्रसाद शुक्ला ने बताया कि अब बिर्रा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शुक्ला हेल्थकेयर हॉस्पिटल में अब गंभीर से गंभीर बीमारियों के आधुनिक उपचार की समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और स्वास्थ्य सेवाओं की इस पहल की सराहना की।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More