"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भाजपा की पूर्वी मंडल कार्यकारिणी घोषित, 28 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

मनीष विद्यार्थी खरगोन।

KPN24:- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष अभिलाष अत्रे ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे की सहमति से भाजपा पूर्वी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

नवगठित 28 सदस्यीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
घोषित कार्यकारिणी में गूंजन गडकरी, भगवान प्रजापत, श्रीमती पूजा वोरे, कान्हा वोरे, कान्हा माली, मनीष शर्मा, लोकेश भावसार, मुकेश बिडारे एवं आकाश गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक पाटीदार एवं राजेंद्र मंडलोई को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्री पद पर रवि सोनी, श्रीमती ज्योति वर्मा, पंकज परिहार, शुभम राठौर, श्रीमती अरुणा सांवनेर, भानुदय सोलंकी, श्रीमती सुनीता गांगले एवं भानु जादौन को शामिल किया गया है। दिलीप पंडित को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप वर्मा को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त सत्येंद्र टोपी को कार्यालय मंत्री, प्रियंका महाजन को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी रवि परमार को जबकि सह मीडिया प्रभारी जय शिव सेन होंगे। सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत मंडलोई, सह सोशल मीडिया प्रभारी गोलु चौहान, आईटी सेल प्रभारी विनय पटेल एवं सह आईटी सेल प्रभारी अरविंद जोशी को बनाया गया है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More