
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 11 ठाकुरदेव/दाऊ मुहल्ला में स्वर्गीय पं. रेवती रमण तिवारी जी की मोक्ष कामना के निमित्त संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 23 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 23 जनवरी को भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ होगा।
कथा का वाचन सरल, सहज एवं मृदुभाषी कथावाचक आचार्य पं. किशोर शर्मा (पिसौद, चांपा) द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2:30 बजे से राधे हरि इच्छा तक निर्धारित है।
कथा प्रसंग का विस्तृत कार्यक्रम
23 जनवरी: प्रातः भव्य कलश यात्रा, वेदी पूजन, देव आह्वान, गोकर्ण महात्म्य
24 जनवरी: कथा प्रारंभ, नारद चरित्र, चौबीस अवतार, श्री शुकदेव–परीक्षित संवाद
25 जनवरी: कपिल गीता, शिव–सती चरित्र, ध्रुव चरित्र
26 जनवरी: जड़ भरत चरित्र, अजामिल उपाख्यान, प्रह्लाद चरित्र, नरसिंह अवतार
27 जनवरी: गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव
28 जनवरी: श्रीकृष्ण बाल लीला, महारास, गोवर्धन पूजा, श्रीकृष्ण–रुक्मिणी विवाह
29 जनवरी: द्वारिका लीला, राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र
30 जनवरी: श्रीकृष्ण–उद्धव संवाद, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम एवं चढ़ोत्तरी
31 जनवरी: तुलसी वर्षा, यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति, गौ पूजन, सहस्त्रधारा, चीकट, ब्राह्मण भोज के साथ भव्य समापन
आयोजन में जुटा तिवारी परिवार
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती सरोज देवी तिवारी, मुख्य यजमान श्रीमती शोभा तिवारी एवं विजय कुमार तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, अजय कुमार तिवारी, श्रीमती कुंती देवी, श्रीमती शांतिमा एवं शारदा तिवारी, श्रद्धा–किशन चौबे, सुमन–विकास शर्मा, डॉ. शारदा–जितेंद्र दुबे, निशा–समीर तिवारी, सरस्वती–कृष्णचंद मिश्रा, परमेश्वर तिवारी, प्रदीप तिवारी, योगेश तिवारी सहित सिलादेही–बिर्रा का समस्त तिवारी परिवार सक्रिय रूप से जुटा हुआ है।










