"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने ली समीक्षा बैठक

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में प्रस्तावित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।

बैठक के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसमें मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन, पार्किंग प्रबंधन, स्टॉल व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, कृषक संगोष्ठी तथा मेले के दौरान आयोजित की जाने वाली अन्य गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, वहीं पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, जिले के सभी एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला को भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More