"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

एबीवीटीपीएस में कर्तव्य और समर्पण को सलाम:- 41 वर्षों की सेवा के बाद दो कर्मियों को भावपूर्ण विदाई

जांजगीर, 03 फरवरी 2026 KPN24. Com

अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस), मड़वा में सेवा, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक रहे दो कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। जनवरी माह में सेवानिवृत्त हुए अनुभाग अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव एवं फार्मासिस्ट अंबल मसीह को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भावुक कर दिया।

तकनीकी भवन के सभाकक्ष में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “संस्थान की मजबूती ऐसे ही अनुभवी और समर्पित कर्मचारियों की बदौलत होती है। वर्षों की ईमानदार सेवा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।” इस अवसर पर मुख्य अभियंता द्वारा दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न एवं सेवा प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, एस.डी. द्विवेदी, आर.के. साव एवं एन. लकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि अनुराग श्रीवास्तव ने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 41 वर्ष 1 माह 15 दिन की दीर्घ सेवाएं दीं। उनकी प्रथम नियुक्ति कोरबा पूर्व में कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन (प्रशिक्षु) के पद पर हुई थी। वहीं अंबल मसीह ने 27 वर्ष 28 दिन तक अपनी सेवाओं से संस्थान को मजबूती प्रदान की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सहयोगियों और प्रबंधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का कुशल संचालन विधि अधिकारी रमेश टंडन ने किया, जिन्होंने दोनों कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत किया। आयोजन को सफल बनाने में रामनारायण राठौर का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More