"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बिर्रा में गूंजेगा “हर-हर महादेव”, महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात शोभायात्रा

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा में महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बिर्रा नगर शिवमय होने जा रहा है। जय महाकाल सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में दोपहर 2 बजे से मां कंकालीन मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूरे नगर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ आस्था की अद्भुत छटा बिखरेगी।
यह रहेगा शोभायात्रा का मार्ग
शोभायात्रा मां कंकालीन मंदिर से प्रारंभ होकर भाठापारा मुख्य मार्ग, बस स्टैंड चौक, दाऊ मुहल्ला, ठाकूरदेव मुहल्ला, दीवान मुहल्ला, दाऊ बाबा मंदिर, घनवासागर होते हुए साहू मुहल्ला, बाजार चौक से पुनः मां कंकालीन मंदिर पहुंचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर भगवान भोलेनाथ का स्वागत करेंगे।
तैयारियों में जुटा पूरा नगर
आयोजन को लेकर नगर में उत्साह चरम पर है। मार्गदर्शक पं. गीता प्रसाद तिवारी, एकादशिया साहू (सरपंच प्रतिनिधि), आचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी, चित्र भानू पांडेय, दिलीप पांडेय सहित आयोजक हिमांशु थवाईत (महाकाल ट्रेडर्स बिर्रा), अतुल थवाईत, सुबू बाबा, एकांश पटेल, धनसाय कश्यप, कमल कटकवार, बुदेश देवांगन, मोहन साहू तथा जय महाकाल सेवा समिति के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
आस्था और भक्ति का महासंगम
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन, डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ शिव भक्तों का विशाल जनसमूह शामिल होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More