"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

 “कलेक्ट्रेट घेराव” की हुंकार, मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन 17 फरवरी को

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम और किसान-मजदूर हितों की रक्षा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। 17 फरवरी 2026, मंगलवार को दोपहर 1 बजे से जांजगीर स्थित मदन लाल पुराने पेट्रोल पंप से “कलेक्ट्रेट घेराव” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक तैयारी चल रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि मनरेगा के तहत मजदूरों को पर्याप्त काम और समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भी प्रशासन पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की गई है।
इस घेराव कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रमुख रूप से:
चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा
दीपक बैज, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
विजय जांगिड़, प्रभारी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस
राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी
विधायकगण ब्यास कश्यप, राघवेन्द्र सिंह, शेषराज हरवंश, बालेश्वर साहू
मनरेगा बचाओ संग्राम के समन्वयक विजय केशरवानी
नेताओं की मौजूदगी से यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस का दावा – “जनहित की लड़ाई”
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा है कि यह आंदोलन पूरी तरह किसान और मजदूर भाइयों के हक की लड़ाई है। संगठन ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More