
KPN24:- परीक्षाओं के नजदीक आते ही जहां विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ता है, वहीं हल्का तनाव भी स्वाभाविक रूप से महसूस होता है। इसी बीच विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्यार्थियों के नाम एक भावनात्मक और प्रेरणादायक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि परीक्षा का समय जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। ऐसे समय में घबराहट होना सामान्य बात है, लेकिन इसे कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि मन में थोड़ा डर है, तो इसका अर्थ है कि वे अपने भविष्य को लेकर सजग और गंभीर हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे वर्ष की मेहनत को याद दिलाते हुए कहा कि हर दिन की पढ़ाई, हर अभ्यास और हर दोहराव अब उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे में आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में बैठें।
संतुलित दिनचर्या पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने छात्रों को नियमित अध्ययन, कठिन विषयों की पुनरावृत्ति और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही पर्याप्त नींद लेने, पौष्टिक आहार ग्रहण करने और कुछ दिनों के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने का संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है।
प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्नेह, आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा—“ऑल द बेस्ट बच्चों, पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।”
KPN24.com परिवार भी प्रदेश के सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देता










