"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विधायक बालेश्वर साहू ने शत्रुघन निषाद का जाना हालचाल, 

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता शत्रुघन निषाद के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू बिना विलंब सीधे शुक्ला हेल्थ केयर पहुँचे और अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता का हालचाल जाना।

विधायक साहू ने उपस्थित चिकित्सक डॉ शुभम शुक्ला से मरीज की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और मरीज को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान विधायक साहू ने परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे स्वयं तथा कांग्रेस संगठन परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने हर संभव सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने ईश्वर से शत्रुघन निषाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उनके अस्पताल पहुँचने से परिजनों और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहत और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
त्वरित उपचार से मिली राहत
गौरतलब है कि हाल ही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष उर्मिला साहू को ब्रेन हेमरेज के आघात के बाद समय पर उपचार मिलने से राहत मिली है। इससे स्पष्ट है कि बिर्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रही है।
इस संबंध में डॉ ईश्वर प्रसाद शुक्ला, संचालक शुक्ला हेल्थ केयर, ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें, ताकि समय रहते सही उपचार संभव हो सके और गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सके।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, मणीलाल कश्यप, नगर कांग्रेस कमेटी बिर्रा अध्यक्ष देवचंद यादव सहित अनेक शुभचिंतक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More