"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बिर्रा के आकाश बने ‘डॉ. आकाश’ — BDS की उपाधि हासिल, गांव में खुशी की लहर

KPN24.com बिर्रा/रायपुर 1 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ के एकमात्र शासकीय दंत चिकित्सा संस्थान शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के 2020 बैच का भव्य स्नातक समारोह पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना बिर्रा गांव, जहां के होनहार छात्र आकाश कुमार देवांगन ने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा कि अब सभी इंटर्न गर्व से अपने नाम के आगे ‘डॉक्टर’ लिख सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने नवोदित चिकित्सकों से मरीजों के प्रति ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण भाव से सेवा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम बिर्रा निवासी डॉ. आकाश कुमार देवांगन (पिता बलभद्र प्रसाद देवांगन) को औपचारिक रूप से BDS की डिग्री प्रदान की गई। जैसे ही आकाश ने मंच पर उपाधि ग्रहण की, सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।
डॉ. आकाश की इस उपलब्धि पर उनके पिता बलभद्र प्रसाद देवांगन, माता श्रीमती गायत्री देवांगन सहित पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। बड़े भाई राजेश देवांगन (सहायक अनुसंधान अधिकारी, आईआईटी भिलाई) और भाभी श्रीमती पिंकी देवांगन ने भी इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।
बिर्रा सहित आसपास के क्षेत्र में भी आकाश की सफलता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि डॉ. आकाश अपनी सेवाओं से समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More