
KPN24.com बिर्रा जांजगीर-चांपा 10 मार्च 2026
केशरवानी वैश्य महिला सभा बिर्रा द्वारा रंगों के पावन पर्व रंगपंचमी (होली) के अवसर पर केशरवानी भवन बिर्रा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कुलगुरु गोत्राचार्य कश्यप मुनिजी की पूजा-अर्चना, माल्यार्पण और मंगल गीतों के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे माहौल को रंगमय और आनंदमय बना दिया। समारोह में उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी प्रेम व एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। आपसी बातचीत, हंसी-मजाक और उल्लासपूर्ण माहौल ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
समारोह में महिला समिति की अध्यक्ष रुचि गुप्ता, सचिव दिव्या केशरवानी, कोषाध्यक्ष श्रुति केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष रीता गुप्ता, प्रतिभा केशरवानी, ममता केशरवानी, मंजू केशरवानी, विमलेश्वरी केशरवानी, श्रेया केशरवानी, पिंकी केशरवानी, संतोषी केशरवानी, करुणा गुप्ता, कामिका केशरवानी सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।










