"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ब्रिज के खेल में रायपुर का दबदबा: सेंट्रल बना चैंपियन, रीजन उपविजेता

अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दिमाग और रणनीति का दम

KPN24.com रायपुर 19 मार्च 2026 

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2025-26 का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रायपुर सेंट्रल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 अंकों के साथ विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रायपुर रीजन 29 अंकों के साथ उपविजेता रहा। दुर्ग रीजन को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आर.के. शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि ब्रिज केवल खेल नहीं, बल्कि मानसिक कौशल, एकाग्रता और रणनीति का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि पावर कंपनी के खिलाड़ी आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहेंगे।
मास्टर पेयर में भी दिखा शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के मास्टर पेयर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया—
पूर्व-पश्चिम वर्ग में
🏆 प्रथम: डी.एल. साहू – पंकज चौधरी
🥈 द्वितीय: हरीश चौहान – रेखराज साहू
उत्तर-दक्षिण वर्ग में
🏆 प्रथम: प्रशांत उरांव – हितेश महानंद
🥈 द्वितीय: दिनेश देवांगन – कृष्णा कुमार यादव
दो दिन तक चला रोमांच, 18 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
रायपुर के केंद्रीय कार्यालय खेल परिसर में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में तीन रीजन के कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी टीमों ने उच्च स्तरीय खेल और रणनीति का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को बेहद प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया।
अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। संचालन प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी द्वारा किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More