"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

साहब मुझे बचा लो: मेरी बीवी मुझे रोज मारती हैं

KPN24:- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक लोको पायलट लोकेश मांझी ने अपनी पत्नी हर्षिता रैकवार समेत सास और साले पर मारपीट और आर्थिक मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। लोकेश ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाई है और पत्नी द्वारा उसे बेरहमी से पीटने का वीडियो पुलिस को सबूत के तौर पर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी और उसके परिवार वाले उसे मार रहे हैं।

मिली जानकारी अनुसार लोकेश की शादी जून 2023 में हुई थी और आरोप है कि शादी के बाद से पत्नी, सास और साला उनसे पैसे, गहने व अन्य चीजों की मांग कर रहे हैं। पत्नी उसे उसके माता-पिता और दोस्तों से मिलने नहीं देती और घर के काम में मदद भी नहीं करती। विवाद और मारपीट के कारण लोकेश ने घर में छुपकर कैमरा लगा दिया था, जिसमें इस अत्याचार की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।

एक घटना में पत्नी ने अपनी मां और भाई को बुला लिया और मिलकर लोकेश के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें भी आईं। पुलिस में शिकायत के बाद पत्नी ने आत्महत्या व परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। लोकेश बहुत भयभीत और परेशान है, उसने कई थानों में आवेदन दिया लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए अब एसपी के पास न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More