"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा पीते और सुलेशन सूंघते 6 आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वार्ड क्रमांक 13, सब्जी मंडी के पीछे दबिश देकर 6 युवकों को गांजा पीते और सुलेशन सूंघते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी अनुसार स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई, जिनका कहना था कि कुछ युवक नियमित रूप से वहां नशा करते हैं और राहगीरों से गाली-गलौज व अभद्रता करते हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक भास्कर शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड डाली।

रेड के दौरान आरोपियों के पास से गांजा पीने का चिलम, गांजा की पुड़िया, बीड़ी और सुलेशन बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं:

1. किशन पाण्डेय (20 वर्ष), निवासी फिरंगीपारा, वार्ड क्रमांक 05, करगीरोड बिलासपुर

2. निखिल गरुड (19 वर्ष), निवासी जैतखाम, अकलतरा

3. रूपेश चौहान (21 वर्ष), वार्ड क्रमांक 14, अकलतरा

4. धर्मेन्द्र यादव (20 वर्ष), वार्ड क्रमांक 14, अकलतरा

5. सुनील सारथी (22 वर्ष), वार्ड क्रमांक 04, अकलतरा

6. टीकाराम टण्डन (70 वर्ष), वार्ड क्रमांक 13, अकलतरा

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के साथ-साथ एएसआई राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय की अहम भूमिका रही, जिन्हें इस साहसिक और त्वरित कार्रवाई के लिए सराहना मिल रही है।

अकलतरा पुलिस की यह पहल क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More