"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

KPN24:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मुख्यमंत्री सुशासन संवाद’ कार्यक्रम में IIM रायपुर के सुशासन फेलोशिप छात्रों से आत्मीय संवाद किया और कहा कि ईमानदारी व निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी हमेशा सकारात्मक परिणाम देती है। उन्होंने छात्रों को सुशासन, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार नियंत्रण और जनसेवा की मूल भावना से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने सुशासन एवं अभिसरण विभाग की स्थापना की है और ई-ऑफिस प्रणाली से शासन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने विकसित भारत 2047 में छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका का ज़िक्र करते हुए कहा कि राज्य की जीएसडीपी को 5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 75 लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है।

संवाद के दौरान भावुक क्षण तब आया जब एक फेलो ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत संबंध जोड़ते हुए पूछा – “क्या मैं आपको नानाजी कह सकता हूँ?” इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा – “मैं पहले आप बच्चों का नाना हूँ, बाद में मुख्यमंत्री।”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फेलोशिप कोर्स के प्रोस्पेक्टस का विमोचन किया और छात्रों को ‘अंजोर विजन डॉक्युमेंट’ की प्रति भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण और IIM रायपुर के प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More