
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और पुलिस व्यवस्था को सहयोग देने वाले 10 गणमान्य नागरिकों सहित 30 पुलिसकर्मियों को आज पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ‘उत्कृष्ट पुलिसकर्मी पुरस्कार’ प्रत्येक माह की पहली तारीख को उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है, जिन्होंने माहभर में उल्लेखनीय कार्य किया हो। प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ उनके सेवा पुस्तिका में प्रशंसा भी दर्ज की गई है।
सम्मानित गणमान्य नागरिक
1. रमेश दास महंत (सोनियापाठ, थाना सारागांव) व साधराम साहू (गोधना, थाना नवागढ़) – दोनों ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अपने वाहन से तुरंत अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाया।
2. भूपेंद्र कुमार साहू (सिलादेही, थाना बिर्रा) – अपने ढाबा में मिले बैग से भरे 1 लाख रुपये को उनके मालिक को लौटाया।
3. मुनीराम साहू (पोड़ीशंकर, थाना बम्हनीडीह) – पोड़ी चौक में सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग किया।
4. अमित कुमार बंजारे, विष्णु प्रसाद और अश्वनी लहरें (करूमहु, थाना मुलमुला) – सड़क दुर्घटना में घायल को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाकर उपचार कराया।
5. अतुल शर्मा, जयेश साहू और प्रदीप यादव (चांपा) – सिद्धि विनायक मंदिर चोरी मामले में पुलिस को आरोपियों की पतासाजी में सहयोग किया।
सम्मानित पुलिसकर्मी
सायबर टीम : निरीक्षक सागर पाठक सहित 10 अधिकारियों/कर्मचारियों को लूट, चोरी और हत्या जैसे मामलों में आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के लिए सम्मानित किया गया।
थाना शिवरीनारायण : निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित 09 पुलिसकर्मियों को अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए सम्मानित किया गया।
थाना बलौदा : निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित 04 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल चोरी गिरोह को पकड़ने में सफलता के लिए सम्मानित किया गया।
थाना चांपा : एएसआई अरुण सिंह सहित 04 पुलिसकर्मियों को विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सम्मान मिला।
यातायात शाखा : निरीक्षक लालन पटेल, प्रधान आरक्षक छोटेलाल अजगल्ले और आरक्षक चालक सुनील सिंह राजपूत को लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी चलानी कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।










