"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जांजगीर में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01, जांजगीर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण जैसे विविध कार्यक्रम हुए।

उप संचालक समाज कल्याण पवन कोसमा ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत आर्यान वैष्णव एवं साथियों ने नशापान के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में कु. वैभवी सिंह एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में परमेश्वर (कक्षा 11वीं) प्रथम, निशा साहू (कक्षा 12वीं) द्वितीय और उमाशंकर साहू (कक्षा 12वीं) तृतीय स्थान पर रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता में जितु श्रीवास (कक्षा 10वीं) प्रथम, खुशी देवांगन (कक्षा 9वीं) द्वितीय एवं लवली (कक्षा 10वीं) तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं के उपरांत विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More