
KPN24:- छत्तीसगढ़ बिलासपुर के युवा क्रांतिकारी डॉ. लक्ष्मण श्रीवास को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी (ISO-9001 प्रमाणित) द्वारा सोशल सर्विसेज और एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में PHD मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
डॉ. श्रीवास बीते 12 वर्षों से देशभर में सामाजिक जागरूकता अभियानों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दिल्ली में यमुना सफाई अभियान, मिशन 100 करोड़ वृक्षारोपण, आयुर्वेद और शुद्ध भोजन के प्रचार जैसे कार्यों को आगे बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने देशभर में बुजुर्ग वैद्य और परंपरागत ज्ञान को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास किया है, ताकि यह धरोहर विलुप्त न हो।
समारोह में यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. सी.पी. यादव, सुप्रीम कोर्ट से गीतांजलि शर्मा, हरियाणा सरकार की कॉर्पोरेट मंत्री, शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभूतियां और देश-विदेश से आए गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. श्रीवास ने भावुक होकर कहा,
> “यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि उन सभी का है जिन्होंने मेरे इस सफर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया। मैं अपने माता-पिता का आभारी हूँ जिन्होंने जीवन के मूल्य सिखाए, भाई-बहनों का जिन्होंने हमेशा प्रेरणा दी और अपनी जीवन संगिनी का जिन्होंने हर कठिन राह में मेरा संबल बनकर साथ दिया।”
डॉ. श्रीवास ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का उनका सफर जारी रहेगा और यह सम्मान उनके संकल्प को और मजबूत करता है।










