
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने सोशल मीडिया पर भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अजीत कुमार कश्यप पिता ईश्वर प्रसाद कश्यप (उम्र 27 वर्ष), निवासी धीवरा, थाना बिर्रा ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। शिकायत पर पुलिस ने दिनांक 14 सितंबर 2025 को प्रकरण दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 406/2025 अंतर्गत धारा 296, 299 भारतीय न्याय संहिता एवं 66D सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं ASI रामप्रसाद बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










