"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मालखरौदा कॉलेज में रजत जयंती समारोह का समापन, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 पर सेमिनार

KPN24 :- सक्ती जिले के शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में रजत जयंती समारोह 2025 का समापन “विकसित छत्तीसगढ़ 2047 एवं छत्तीसगढ़ की गौरव गाथा” विषयक सेमिनार से हुआ। मुख्य अतिथि जितेंद्र बहादुर सिंह (राजा मालखरौदा) और विशिष्ट अतिथि कुसुमलता अजगल्ले रही।

प्राचार्य डॉ. बी.डी. जांगड़े ने उच्च शिक्षा को राज्य विकास का आधार बताते हुए कृषि, खनन, पर्यटन और आईटी क्षेत्रों में नवाचार की संभावनाओं पर जोर दिया। भूगोल विभागाध्यक्ष राजकुमार कुर्रे ने विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारण और शिक्षा से जुड़ने का संदेश दिया, जबकि विशिष्ट अतिथि ने महिला सशक्तिकरण और लोक संस्कृति पर विचार रखे। छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने राज्य सरकार की योजनाओं और डिजिटल शिक्षा की भूमिका पर अपनी बातें साझा कीं।

यह आयोजन न केवल रजत जयंती का समापन रहा, बल्कि छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में उच्च शिक्षा की महत्ता पर सार्थक विमर्श का मंच भी बना।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More