
KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर श्री त्रिलोचन चावला ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान श्री चावला ने मुख्यमंत्री श्री साय को हैदराबाद स्थित हार्टफुलनेस मुख्यालय आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को हार्टफुलनेस संस्थान के प्रमुख श्री कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ द्वारा जैन तीर्थंकरों पर लिखी पुस्तक भी भेंट की।
भेंटवार्ता के दौरान श्री चावला ने मुख्यमंत्री को हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योग आश्रम तथा संस्थान की आध्यात्मिक एवं सामाजिक पहलों का उल्लेख प्रमुख रहा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण के लिए श्री चावला का आभार व्यक्त किया और हार्टफुलनेस संस्थान के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।










