"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न

KPN24 :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लेने के साथ ही सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित राज्योत्सव समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे तथा राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More