"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सांसद श्रीमती जांगड़े ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज जिला पंचायत परिसर से सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आम नागरिकों को योजना की विस्तृत जानकारी देगा तथा उन्हें इसके आर्थिक और सामाजिक लाभों से अवगत कराएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, वन मंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

योजना के लाभ और सब्सिडी
विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि –

1 किलोवाट प्लांट से प्रति माह लगभग 120 यूनिट बिजली उत्पादन होता है, जिस पर केंद्र सरकार 30 हजार व राज्य सरकार 15 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान करती है।

2 किलोवाट प्लांट से प्रति माह लगभग 240 यूनिट बिजली उत्पादन होता है, जिस पर केंद्र सरकार 60 हजार व राज्य सरकार 30 हजार रुपए सब्सिडी देती है।

3 किलोवाट प्लांट से प्रति माह लगभग 360 यूनिट बिजली उत्पादन होता है, जिस पर केंद्र सरकार 78 हजार व राज्य सरकार 30 हजार रुपए की सब्सिडी देती है।

शेष राशि उपभोक्ता को स्वयं वहन करनी होगी, जिसे बैंक ऋण सुविधा के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जा सकता है। योजना का लाभ पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया से मिलेगा।

आवेदन के लिए उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in पोर्टल, पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप, अथवा टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन वेंडर का चयन भी कर सकते हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More