
KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड बम्हनीडीह के समस्त शैक्षिक समन्वयकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक शिक्षक सदन में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग की प्रमुख समस्याओं को लेकर शीघ्र ही BRC, BEO, DMC एवं DEO कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग में जहां अनेक योजनाएं संचालित हैं, वहीं अन्य विभागों के कार्य भी समन्वयकों पर डाले जा रहे हैं। गिरदावरी कार्य से लेकर शिक्षा गुणवत्ता के अंकेक्षण, खेल महोत्सव में पंजीयन और अध्यापन कार्य जैसे अनेक दायित्व एक साथ सौंपे गए हैं। इन परिस्थितियों में समन्वयकों ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हर कार्य की जिम्मेदारी उन पर डालना अनुचित है।
बैठक में आगामी रणनीति तय करने हेतु पुनः बैठक 7 अक्टूबर 2025 को शिक्षक सदन बम्हनीडीह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी समन्वयकों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई।
बैठक में लखन लाल कश्यप, माखनलाल राठौर, परमेश्वर राठौर, गुरु प्रसाद भतपरे, संतराम साहू, ललित मनहर, उमेश तेम्बूलकर, गोपाल जायसवाल, शरद चतुर्वेदी, टिकेश्वर कौशिक, राजेश कंवर, भूपेंद्र कश्यप, अशोक देवांगन, भूषण देवांगन, दीपक सिदार सहित अन्य समन्वयक उपस्थित रहे।










